BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

धन्यवाद cyber police station Dharamshala ! साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला के होनहार पुलिस नौजवानों ने हैक किया हुआ पेज किया रिकवर!


 20 तारीख को एक हैकर ने लड भडोल न्यूज़ चैनल हैक कर लिया था और मूवीस वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए थे। इसके बारे में एडमिन मिंटू शर्मा ने पुलिस विभाग तथा साइबर पुलिस स्टेशन मंडी और धर्मशाला में इस वारदात की जानकारी दी। जैसे ही हम  साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला पहुंचे। साइबर पुलिस की टीम ने हमें बहुत अच्छा कॉर्पोरेट किया साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला के होनहार पुलिस नौजवानों ओंकार सिंह सहोता , विशाल पटियाल , मुनीष मिश्रा ने मिलकर इस समस्या का निदान किया और हैक किए हुए न्यूज़ चैनल को फिर से रिकवर किया जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।Ladbharolnews.com साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला के इन होनहार पुलिस नौजवानों का तहे दिल से आभारी है। इस तरह से लड़भडोल न्यूज़ एक बार फिर से आपकी सेवा में प्रस्तुत है। धन्यवाद! Ladbharolnews.com

Comments