BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलवा के छात्र ओमप्रकाश ने जूनियर मैथमेटिक्स ओलंपियाड में हासिल किया दूसरा स्थान !


लडभड़ोल (मिन्टूं शर्मा )26 व 27 अक्तूबर 2023 को रा०व० मा०पा० गुम्मा जिला मण्डी में उप मंडलीय स्तर पर 31 वीं बाल विज्ञान सम्मेलन प्रतियोगिता 2023 आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में रा० व० मा० पा० गोलवां के छात्र ओम राठौर ने Juniar Mathematics alympical में दूसरा स्थान हासिल किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य  अजय राठौर  ने विजेता छात्र व सम्बन्धित अध्यापकों  रविन्दर सिंह भलारिया (TGT NM) श्री देवेन्दर कुमार (TGT Med) को बहुत-2 बधाई दी तथा कामना की कि आने वाली प्रतियोगिताओं में हम और अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगें।Ladbharolnews.com की तरफ से ओमप्रकाश तथा विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकगणों को बधाई और शुभकामनाएं!

Comments