BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन



लडभड़ोल:-  राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वाति  ने प्रथम व भावना कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  इसके अतिरिक्त फरहान अख्तर को विशेष प्रस्तुति लिए  सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. प्रीति की देखरेख में संपन्न हुआ ।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने कहा कि सजग व जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होता है अतः हमें भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में और सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका अभिनीत करनी चाहिए।

Comments