BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोटी के गांव छंछेहड में एक टैक्सी के साथ शरारती तत्वों द्वारा तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है।


लडभड़ोल :-(  मिन्टूं शर्मा) क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोटी के गांव छंछेहड में एक टैक्सी के साथ शरारती तत्वों द्वारा तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अच्छर सिंह निवासी छंछेहड ने मंगलवार को बताया कि वह बीड रोड में टैक्सी चलाया करता है,औऱ हर रोज की तरह वह सोमवार रात को गाड़ी खड़ी करके घर चले गए,और जब उनके पड़ोसी द्वारा उन्हें सुबह फोन के माध्यम से सूचना दी गई की आपकी गाड़ी को शरारती तत्वों द्वारा तोडफोड कर क्षति पहुंचाई हैं।जिसके बाद वह स्वयं वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा की उनकी गाड़ी का स्टीरियो गाड़ी में रखा सामान और अन्य कई गाड़ी पार्ट्स गायब थे।इसकी घटना की जानकारी पुलिस चौकी लडभड़ोल में दी गई।उन्होंने बताया कि इस घटना उनका करीब ₹10हजार का नुकसान हुआ हैं।उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को लेकर निपक्ष जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी कारवाई करने की गुहार है।मौके पर पहुंचे लडभड़ोल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल विजय परमार और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने मामले की छानबीन शुरू दी हैं।

Comments