BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लांगणा वार्ड की जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने ग्राम पंचायत गोलवां के पीएचसी गोलवां में जन आरोग्य समिति की बैठक में भाग लिया।

 


लांगणा वार्ड की जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने ग्राम पंचायत गोलवां के पीएचसी गोलवां में जन आरोग्य समिति की बैठक में भाग लिया।वहीं पीएचसी गोलवां में पहुंचने के उपरांत स्थानीय पंचायत प्रधान धनीराम शास्त्री सहित स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने बताया कि आज पीएचसी गोलवां में जन आरोग्य समिति की बैठक में भाग लेने का मौका मिला और पीएचसी गोलवां में कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगे उनके समक्ष रखी गई।उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्य एजेंडों में पीएचसी गोलवां भवन के लिए भूमि प्रावधान,पीएचसी परिसर हेतु कक्ष निर्माण को लेकर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के लिए सड़क निर्माण को लेकर सोच विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पीएचसी में एक डॉक्टर और एक चपड़ासी ना होने की समस्या हैं। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर हुए प्रदेश सरकार को भी पत्र लिखेंगी और यहां जल्द नियुक्ति की वे मांग रखेंगी।



 


Comments