BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पण्डोल के दो विद्यार्थियों रमा चंदेल और मयंश को नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है!


 स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोलन द्वारा आयोजित परीक्षा में शनिवार को उत्तीर्ण होने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पण्डोल के दो विद्यार्थियों रमा चंदेल और मयंश को नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है!इस परीक्षा में उन्होंने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है!जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी अगले चार वर्ष तक 12000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति पाएंगे।इस बार में प्रधानाचार्य शम्भू राम ठाकुर ने  बताया कि छात्रवृत्ति पाने वाले दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए समस्त शिक्षक वर्ग व विद्यार्थियों के अभिभावक बधाई के पात्र हैं।जिनके सफल प्रयास व सहयोग से विद्यार्थियों ने अपना बौद्धिक कौशल दिखाकर पाठशाला सहित पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है।


 

Comments