BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत गांव बीरु, बलोटू, समोड़ और कम्हारनू की जामा मस्जिदो में वीरवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।


 तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत गांव बीरु, बलोटू, समोड़ और कम्हारनू की जामा मस्जिदो में वीरवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।बता दे कि मुस्लिम सुमदाय के लोगो ने मस्जिद में जाकर ईद की नमाज अदा की।बुधवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था।जिसके बाद ईद मनाई जा रही है।लडभडोल के बीरु समोड और कमारनू जामा मस्जिदों में लोगो ने नमाज अदा की साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।वही आपको बता दे कि आज का दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास रहता है,और नमाज अता करने के दौरान अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई।इस बार में जामा मस्जिद बीरु के मौलवी मोहम्मद जमील ने बताया कि सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में आकर नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी।उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम को दर्शाता है।



 

Comments