BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल-बैजनाथ-पंडोल मार्ग पर करसाल और रोपडी के बीच भम्बा नाला के समीप भारी बारिश और लैंडस्लाइडिंग होने की वजह से सड़क पर यातायात बाधित


 लडभड़ोल-बैजनाथ-पंडोल मार्ग पर करसाल और रोपडी के बीच भम्बा नाला के समीप भारी बारिश और लैंडस्लाइडिंग होने की वजह से सड़क पर यातायात बाधित गया हैं।इसको देखते हुए विभाग ने इस सड़क पर यातायात को बंद कर दिया गया है।इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि बैजनाथ जाने वाले वाहन चालक बनांदर से बाया चौबीन होकर जाएं या फिर इस साइट जाना चाहते हैं तो बाया बसालन होकर सफर करें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यह सडक पूर्ण रूप से यातायात के लिए बहाल नहीं हो जाती है तब तक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि साथ ही यहां से वाहनों को ना गुजारे।उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते इस सड़क को बहाल करने में समय भी लग सकता है।




 

Comments