BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

एसडीएम जोगिंदर नगर ने किया चौंतड़ा स्कूल का दौरा, बच्चों के साथ किया संवाद


 जोगिन्दर नगर, 09 जून-एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौंतड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होने स्कूल में उपलब्ध मूलभूत ढ़ांचे की जानकारी हासिल की तथा स्कूली बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य कल्याण चंद सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूली शिक्षा प्राप्त करने का एक समय निर्धारित रहता है। ऐसे में बच्चों से पूरी मेहनत व लग्र के साथ शिक्षा हासिल करने पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सबसे पहले वे अपनी खूबियों को पहचाने। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई खूबी होती है जिससे उन्हें किसी कार्य को करते या सीखते हुए आनंद का अनुभव होता है। ऐसे ही किसी कार्य को लग्न के साथ करने से जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।
एसडीएम ने जीवन में सफल होने के लिए गुरु के स्थान की विशेष भूमिका के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों व अवसरों को जानने तथा उनको चुनने में शिक्षकों के मार्गदर्शन व सुझाव की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने बच्चों से जीवन में मूल्यों व आदर्शों को अपनाते हुए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों का भी सम्मान करने पर बल दिया।



 

Comments