BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।आपको बता दें कि नदी नाले काफी उफान पर चल रहे हैं।


 लडभड़ोल क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।आपको बता दें कि नदी नाले काफी उफान पर चल रहे हैं।ताजा घटनाक्रम की बात की जाए तो रविवार को  ग्राम पंचायत तुलाह में स्थित एक राशन की डिपो की दुकान में साथ लगते नाले का सारा पानी राशन डिपो में पहुंच गया।जिससे राशन डिपो मालिक को नुकसान हुआ है।वहीं राशन डिपो में रखें आटा चावल व चीनी की बोरियों को नुकसान पहुंचा है।राशन डिपो मालिक कुलभूषण ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के वजह से राशन डिपो की दुकान के साथ लगते नाले का बहाव तेज होने के कारण सारा पानी उनकी राशन डिपो में जा पहुंचा और लोगों को देने के लिए रखा सारा राशन भी बारिश की भेंट चढ गया।वही हल्का पटवारी चुल्ला रोहित ने बताया कि मामला उनके पास आया हैं।उन्होंने बताया कि  सोमवार को राशन डिपो का जायजा लिया जाएगा और रिपोर्ट उसके बाद उच्च अधिकारी को सौंपी जाएगी।


 

Comments