BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो ग्राम पंचायत ऊटपुर के भ्रां गांव के वीरेन कुमार पिता संदीप कुमार का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के लिए चयन।

 


बधाई हो ग्राम पंचायत ऊटपुर के  भ्रां गांव के वीरेन कुमार पिता  संदीप कुमार  का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के लिए चयन। वीरेन कुमार लड़ भड़ोल के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ का छात्र है। उसकी इस कामयाबी पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने वीरेन और उनके माता पिता को बधाई दी है। उन्होंने कहा की भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल से हर साल बच्चे सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित होते हैं । उन्होंने कहा की स्कूल इसके लिए बच्चों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करता है। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने स्कूल अध्यापकों को भी बधाई दी  और उनके योगदान की सराहना की। बता दें की इससे पहले भी भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल के छः बच्चों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी। यह स्कूल तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल  में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है।वहीं वीरेन ने भी अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों और माता पिता को दिया है।

Comments