BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कोठी भडोल में लडभड़ोल पंचायत प्रधान की अगुवाई में चलाया भांग उखाडो अभियान


लडभडोल :-कोठी भडोल में लडभड़ोल पंचायत प्रधान की अगुवाई में चलाया भांग उखाडो अभियान डीसी मंडी के आदेशानुसार मंडी जिला में भांग उखाडो अभियान चला हुआ है।इसी कडी में वीरवार को ग्राम पंचायत लड़भडोल पंचायत प्रधान मीनाक्षी देवी की अगुवाई में कोठी भडोल में भांग उखाडो अभियान चलाया गया।जिसमें पुलिस चौकी लडभड़ोल के पुलिस कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लिया,साथ ही किरण महिला मंडल पट्ट की महिलाओं द्वारा भांग उखाडों अभियान चलाया गया।इस मौके पर ग्राम पंचायत लड़भडोल प्रधान मीनाक्षी देवी ने कहा कि आज का युवा नशे के इस दलदल में फंसता जा रहा है जिस वजह से युवाओं का शारीरिक तथा मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के नशे की जद में आने के बाद से अपराधों इजाफा हो रहा है।युवा विभिन्न माध्यमों से नशा कर नशे की दुनिया में कदम रख रहे हैं उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भांग जैसी नशीली चीजों को नष्ट करके ही युवाओं को नशे की ओर जाने से रोका जा सकता है।इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान मीनाक्षी देवी,पुलिस चौकी के कर्मी संजय कुमार,सुरेंद्र कुमार व किरण महिला मंडल पट्ट की महिलाएं भी मौजूद रही।

Comments