BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय उच्च विद्यालय मझारनू के तीन विद्यार्थियों अभिनव, पीयूष और वैशाली का चयन राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए हुआ है।


 राजकीय उच्च विद्यालय मझारनू के तीन विद्यार्थियों अभिनव, पीयूष और वैशाली का चयन राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इनका चयन स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोलन द्वारा आयोजित परीक्षा में हुआ है। इन विद्यार्थियों को अगले चार वर्ष तक 12000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री गिरीश ठाकुर जी ने सफलता हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं व भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए समस्त शिक्षक वर्ग, प्रतिभागी बच्चे व उनके अभिभावक बधाई के है पात्र 1 मुख्याध्यापक जी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन करेंगे 1

Comments