BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमस की महक जसवाल ने नीट की परीक्षा पास कर मंडी जिला सहित लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।

 

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमस की महक जसवाल ने नीट की परीक्षा पास कर मंडी जिला सहित लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।नीट की परीक्षा में परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में आयोजित नीट की परीक्षा में गांव सिमस की महक जसवाल ने इस परीक्षा में भाग लिया था।महक ने कुल 720 अंकों में से 672 अंक प्राप्त करके परीक्षा उत्तीर्ण की है।इस बार में महक जसवाल ने बुधवार को बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और लोगों की सेवा करना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि उनकी आठवीं तक की पढ़ाई जोगिंदरनगर के निजी स्कूल में हुई है और नवमी से लेकर जमा दो की पढ़ाई जोधपुर राजस्थान केंद्रीय विद्यालय में पूरी की है,और नीट की परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और फल स्वरूप वे उत्तीर्ण हुई।उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता सपना देवी पिता जितेंद्र कुमार सहित स्वर्गीय दादा ध्यान सिंह और अध्यापकों को दिया है!महक जसवाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।मेहनत करके कोई भी विद्यार्थी किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकता है।इस उपलब्धि को हासिल कर महक जसवाल ने अपने माता-पिता सहित लडभड़ोल क्षेत्रवासियों का नाम रोशन किया है।

 

Comments