BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बुधवार निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर राधारानी स्वयं सहायता समूह रिहड़ू की सदस्यों ने हर वर्ष की भांति राहगीरों और बसों मे बैठे यात्रियों को मीठा पानी और तरबूज खिलाया ।


लडभडोल :-बुधवार निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर राधारानी स्वयं सहायता समूह रिहड़ू की सदस्यों ने हर वर्ष की भांति  राहगीरों और बसों मे बैठे यात्रियों को मीठा पानी और तरबूज खिलाया । बता दे कि राधारानी स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत पीहड बेढलू के अग्रणी समूहों मे से एक है जो कि हर कार्यक्रम मे अपनी भूमिका निभाता है। इस मौके पर ग्राम पंचायत पीहड बेढलू के उपप्रधान करतार जग्गी ने तरबूज और मीठा पानी पीया और समूह की सदस्यों की सराहना की । इस अवसर पर समूह की प्रधान श्रीमती रितु देवी, सचिव श्रीमती सरोजनी देवी, सदस्य लता देवी, बीना देवी, मीना देवी, शिल्पा देवी, नीलम, सत्या देवी मौजूद रहीं ।





Comments