BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो तुलाह की कृति ने नीट की परीक्षा में 690 अंक हासिल कर प्राप्त किया 723 वां रैंक हासिल किया है


ग्राम पंचायत तुलाह के गांव कोठी  की कृति  ने नीट की परीक्षा पास कर मंडी जिला सहित लडभड़ोल  का नाम रोशन किया हैं

नीट की परीक्षा में परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में आयोजित नीट की परीक्षा में गांव कोठी की कृति ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
कृति ने कुल 720 अंकों में से 690 अंक प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर पर 723 वां रैंक हासिल किया है
 कृति ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और लोगों की सेवा करना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि उनकी दसवीं  तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ से हुई है और 12वीं की पढ़ाई गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ से पूरी की है,और नीट की परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और फलस्वरूप वे उत्तीर्ण हुई।उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता अंजना देवी  पिता कुलदीप ठाकुर और अपने  अध्यापकों को दिया है
कृति  ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।मेहनत करके कोई भी विद्यार्थी किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकता है

Comments