BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

आईटीआई पंजालग में नये सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 जून बुधवार से 19 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गयी है।


 आईटीआई पंजालग में नये सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 जून बुधवार से 19 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गयी है।इस बार में आईटीआई पंजालग की प्रधानाचार्य रीता कुमारी ने बुधवार को कहा कि आईटीआई पंजालग में नए सत्र के लिए प्रवेश आरंभ हो गया है,जिसमें 20सीटें इलेक्ट्रीशियन तथा 20 सीटें सोलर तकनीशियन(इलेक्ट्रिकल)की भरी जाएंगी।उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी आईटीआई पंजालग पहुंच कर अपनी सीट बुक कर सकते है।उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन https://www.eakadamik.in/hptsb_iti_2023/ भी इन सीटों भर सकता है।उन्होंने कहा कि प्रवेश संबधित किसी भी जानकारी के लिए Toll Free No.1800-180-8027 पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः10:00 से शाम 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

Comments