BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जरूरी सूचना सुबह 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।


 33केवी सब स्टेशन चलाहणु (लडभड़ोल) की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव हेतु 26 जून को सुबह 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन चलाहणु (लडभड़ोल) से निकलने वाले सभी 11केवी फीडर,खद्दर,भगेहड़,पंडोल,भडोल सिमस के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों में उपरोक्त दिंनाक व समय के दौरान विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इस बारे में विद्युत उपमण्डल लडभड़ोल के कार्यकारी सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून सोमवार को विद्युत आपूर्ति विभिन्न स्थानों में बंद रहेगी।उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।

 

Comments