BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमथला (लडभड़ोल) तथा कांगड़ा जिला के तहत ढण्डोल (चढिय़ार क्षेत्र)के बीच बने विनवा खड्ड पर बल्ह बजूरी पुल को बीते सोमवार को एसडीएम बैजनाथ और हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ के आर एम बैजनाथ की अगुवाई में बस के लिए पास कर दिया गया है इससे लोगों मैं काफी खुशी का माहौल है

 

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमथला (लडभड़ोल) तथा कांगड़ा जिला के तहत ढण्डोल (चढिय़ार क्षेत्र)के बीच बने विनवा खड्ड पर बल्ह बजूरी पुल को बीते सोमवार को एसडीएम बैजनाथ और हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ के आर एम बैजनाथ की अगुवाई में बस के लिए पास कर दिया गया है इससे लोगों मैं काफी खुशी का माहौल है
आर एम  वैजनाथ ने कहा  की एचआरटीसी की बस बहुत जल्दी चलाई जाएगी । बस के लिए रोड पास कर दिया गया है । और इस बस के चलने से लडभड़ोल और ढ़ंडोल यानी दोनों क्षेत्रों के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर चोबीन वार्ड जिला परिषद मेंबर सुरेंद्र राणा उर्फ बबलू ने आरएम  वैजनाथ  व एसडीएम बैजनाथ को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
बैजनाथ आरएम नितिश शर्मा
बैजनाथ एसडीएम देवी चंद ठाकुर
चोबीन जिला परिषद मेंबर सुरेंद्र उर्फ बबलू राणा

बैजनाथ एक्शन पीडब्ल्यूडी संजीव सूद
बैजनाथ एसडीओ पीडब्ल्यूडी बनीत शर्मा
बैजनाथ जेई अशोक कुमार पीडब्ल्यूडी

एचआरटीसी ड्राइवर बद्रीराम

प्रताप चंद  रवि राणा  जनक सिंह करतार राणा उपप्रधान तिलक चंद चंद्रभान भरत राणा पंचायत प्रधान  व समस्त पंचायत के सदस्य मौजूद रहे

Comments