BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगेहड के गांव लंगेसेर निवासी एक युवती द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खाने का मामला दर्ज हुआ हैं।

 

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगेहड के गांव लंगेसेर निवासी एक युवती द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खाने का मामला दर्ज हुआ हैं।उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में युवती ने दम तोड़ दिया हैं।मिली जानकारी के अनुसार लंगेसेर निवासी युवती अपने नानिहाल गांव पिहड में रहती थीं।आपको बता दें कि युवती अपने नानिहाल से कुछ दिन पहले ही अपने घर लंगेसेर आई थीं।मृतक युवती की माता ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि शनिवार दोपहर को उनकी बेटी उल्टियां करने लग पड़ी जिस पर युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज माध्यम से रैफर कर दिया गया।जहां पर उपचार के दौरान युवती ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

Comments