BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय युवा जिला परिषद सदस्य सुश्री ममता भाटिया द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया।


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय युवा जिला परिषद सदस्य सुश्री ममता भाटिया द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस मौके पर युवा जनप्रतिनिधि ममता भाटिया ने महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में विद्यार्थियों को पीने के पानी संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे समस्त विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के साथ-साथ शिक्षा खंड चौंतड़ा-II के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुड्डी और राजकीय मिडिल स्कूल ग्वाला के विद्यार्थियों के लिए भी वाटर कूलर भेंट किए गए। महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों की तरफ से प्रो. संजीव कुमार ने युवा जिला परिषद ममता भाटिया का धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी उनसे इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आगे आकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

 

Comments