BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

सर्वसहमति से देशराज को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया

 

लडभड़ोल (Mintu Sharma )मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव करवाए गए।जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य देशराज ने की।इस दौरान सर्वसहमति से देशराज को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया!जबकि कक्षा छठी से आठवीं तक कृष्णा देवी,बबली देवी जोगिन्दर सिंह एवं रीता देवी को सदस्य के रूप में चुना गया।वहीं कक्षा नवमी से बारहवीं तक पूनम ज्योति देवी,अंजना देवी शशि देवी मीना देवी को  सदस्य के रूप में चयन किया गया।इस अवसर पर बीआरसी लडभड़ोल नव निराला विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान प्रधानाचार्य देशराज ने नवगठित स्कूल प्रबंधन समिति को बधाई दी,और कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति अपने कार्य को अच्छी तरह निभाने की कोशिश करेगी।


 

Comments