BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

एसडीएम ने लड़भड़ोल के समीप गोरा गांव में वर्षा प्रभावित घर का किया निरीक्षण कहा........राजस्व मैनुअल के तहत प्रभावित परिवारों की करेंगे हरसंभव मदद

 

लडभड़ोल, 16 मई
-एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने आज लडभड़ोल के समीप गोरा गांव में वर्षा से प्रभावित हुए घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गिरे  हुए घर तथा आसपास के प्रभावित घरों का भी जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दौरान राजस्व, ग्रामीण विकास तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होने प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की तथा कहा कि राजस्व मैनुअल के तहत प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभागों से प्रभावित स्थल की जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। उन्होने प्रभावित परिवार को भी आगामी कदम उठाने से पूर्व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श करने को भी कहा।
इस दौरान निरीक्षण स्थल पर तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी, बीडीओ चौंतड़ा सरवन कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग राहुल ठाकुर सहित संबंधित पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



 

Comments