BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

लड़ भड़ोल स्थित प्रसिद्ध पाइनग्रोव स्कूल का 10वीं का रिजल्ट रहा सत प्रतिशत।


 लड़ भड़ोल स्थित प्रसिद्ध पाइनग्रोव स्कूल का 10वीं का रिजल्ट रहा सत प्रतिशत।बताते चलें कि इस बार दसवीं की बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जैसे है आये वैसे ही पाइनग्रोव स्कूल लड़ भड़ोल में खुशी का माहौल बन गया। इस खुशी का कारण है स्कूल के बच्चों का 10वीं में सत प्रतिशत परिणाम। स्कूल निदेशक बलवन्त ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हमारे स्कूल में बोर्ड का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। इसमे विशेष बात यह भी है कि स्कूल टॉपर दिव्यांश ने 96%  परिणाम स्कोर किया व स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही दूसरे नम्बर पर तमन्ना ने 638 नम्बर लिए व दक्ष ठाकुर ने 634 अंक ले कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बलवन्त ठाकुर ने बताया कि इस बार दिव्यांश ने 96% अंक ले कर स्कूल का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
बताते चलें कि पाइनग्रोव स्कूल  लगातार हर वर्ष बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है फिर चाहे वो बोर्ड परीक्षाएं हों, राष्ट्रीय स्तर के कॉम्पिटिशन की परीक्षायें हों या खेल कूद प्रतियोगिताएं हों।
गत वर्ष भी आजकल के दिनो मे जब अंडर 14 जोनल टूर्नामेंट हुए थे उसमे भी सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हुए, लड़कियों ने कबड्डी, एथलेटिक्स व चैस में ओर लड़कों ने कबड्डी की ट्रॉफी जीत कर सबसे ज्यादा ट्रॉफियों पर कब्जा जमा कर अपना दबदबा बनाया था।
इसी प्रकार हर जगह इस विद्यालय के छात्र अव्वल से अव्वल प्रदर्शन कर रहें हैं।
स्कूल ने इस मौके पर बच्चों को हार व मेडल पहना कर उनको समानित किया व इनके साथ केक काट कर व मिठाई बांट कर सेलिब्रेट किया।


 

Comments