BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

जरूरी सूचना सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 मई 2023 को सुबह 10.00 बजे नागरिक अस्पताल जोगिंदर नगर में स्वास्थ्य शिविर (Medical Camp) लग रहा है।


लडभड़ोल/जोगिंदर नगर (मिंटू शर्मा) सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 मई 2023 को सुबह 10.00 बजे नागरिक अस्पताल जोगिंदर नगर में स्वास्थ्य शिविर (Medical Camp) लग रहा है। जिसमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Medical) बनाए जाने हैं। अतः आपकी पंचायत से संबंधित जो भी लोग अपना Medical बनाना चाहते हैं वो Medical Camp से पहले लोक मित्र केंद्र या खुद ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें और दिनांक 10 मई 2023 को सुबह 10.00 बजे अपने साथ अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी, 4 पासपोर्ट साइज फोटो व जहां इलाज चल रहा है वहां की मेडिकल रिपोर्ट साथ लाएं।

Comments