BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

एसडीएम जोगिंदर नगर ने दिलाई तीन मनोनीत पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ


 जोगिन्दर नगर, 26 अप्रैल-नगर परिषद जोगिन्दर नगर में प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यों को मनोनीत किया है। जिनमें रंजन शर्मा, प्रशांत शर्मा व अधिवक्ता सुनित कुमार शामिल हैं। इन तीनों मनोनीत पार्षदों को आज एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नगर परिषद जोगिन्दर नगर में तीन सदस्यों को मनोनीत किया है। जिन्हे आज पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। नगर परिषद में मनोनीत तीनों पार्षदों ने नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि नगर परिषद के विभिन्न विकास कार्यों में वे अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।




 

Comments