BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

स्नेहा गोस्वामी बनी मिस जोगिन्दर नगर, सलोनी व जुलमा देवी बनी पहली व दूसरी रनरअप राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में बेटियों के लिए आयोजित हुआ ब्यूटी कांटेस्ट


 जोगिन्दर नगर, 04 अप्रैल-राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर मेला समिति द्वारा करवाए गए ब्यूटी कांन्टेस्ट में स्नेहा गोस्वामी को मिस जोगिन्दर नगर-2023 चुना गया। सलोनी व जुलमा देवी क्रमश: पहली व दूसरी रनरअप रही हैं। इस फैशन शो प्रतियोगिता में कुल 24 लड़कियों ने भाग लिया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने चुनी गई मिस जोगिन्दर नगर-2023 तथा पहली व दूसरी रनरअप रहीं प्रतिभागियों को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा, ब्यूटी कांन्टेस्ट की संयोजक ई. नवीन कुमारी पिछले वर्ष की मिस जोगिन्दर नगर लीपाक्षी ठाकुर भी मौजूद रहींं।
इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मेला समिति ने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिये इस अनूठी पहल को गत वर्ष शुरू किया है जिसे इस वर्ष भी जारी रखा। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल बेटियों के प्रति हमारी सोच में व्यापक बदलाव आएगा बल्कि बेटियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां हमारी बेटियों का आत्मविश्वास ओर अधिक मजबूत होगा तो वहीं उन्हे आगे बढऩे के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होने इस प्रतियोगिता में शामिल रहीं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा आगामी उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
तीन दिन तक विभिन्न चरणों में चली इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर की प्रो.विधु भारद्वाज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई जोगिन्दर नगर की प्रशिक्षक वन्दना  चोपड़ा तथा हिमालयन नर्सिंग कॉलेज की प्राध्यापक संगीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



 

Comments