BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

अनीस मंडी और कनीजो हमीरपुर ने जीती मैराथन राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता


जोगिन्दर नगर, 01 अप्रैल-
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर आयोजित 14 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मंडी के अनीस और महिला वर्ग में हमीरपुर की कनीजो विजयी रही। इसके अलावा पुरुष वर्ग में रमेश कुमार व नागेन्द्र ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सुनीता और गंगा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। पुरूष व महिला वर्ग में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश:71 सौ, 61 सौ तथा 51 सौ रुपये की नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इससे पहले युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों के प्रति आकर्षित करने को तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने इस मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के अतिरिक्त अन्य दस स्थानों में अव्वल रहे धावकों को भी एक-एक हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इसी मैराथन प्रतियोगिता अंडर-16 लड़कियों के वर्ग में आयोजित 6 किलोमीटर दौड़ में बैजनाथ की स्नेहा पहले, चौंतड़ा की सोनल ठाकुर दूसरे तथा संसाल की कंगना तीसरे स्थान पर रहीं। इन तीनों प्रतिभागियों को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 41 सौ, 31 सौ तथा 21 सौ रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दस अन्य धाविकाओं को भी एक-एक रूपये की सांत्वना राशि प्रदान की है।
मैराथन प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में आयोजित 3 किलोमीटर दौड़ में मंडी के गौरव, संसाल के सुशांत व पीयुष ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा मेला समिति की ओर से 41सौ, 31 सौ और 21 सौ रुपये की इनामी राशि प्रदान की। इसी वर्ग में दस अन्य धावकों को भी एक-एक हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई।
मेला समिति ने मैराथन प्रतियोगिता में बांटे लगभग एक लाख रूपये के इनाम
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला आयोजन समिति ने मैराथन प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग में दस अन्य स्थान प्राप्त करने वालों को भी बतौर प्रोत्साहन इनामी राशि प्रदान की है। इस बार मेला समिति ने लगभग एक लाख रूपये की इनामी राशि मैराथन प्रतियोगिता के खिलाडिय़ों पर व्यय की है जो गत वर्ष के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।
तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर कोच गोपाल ठाकुर, डॉ. सुनील ठाकुर सहित खेल समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।








Comments