लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल में लगा सिद्ध योग शिविर शिविर में शिक्षकों ने की मैडिटेशन
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
जोगिंदरनगर 7 अप्रैल: दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंदरनगर में अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र जोधपुर राजस्थान से आए साधकों ने शुक्रवार को सिद्ध योग शिविर लगाया। इस दौरान समर्थ सद गुरूदेव रामलाल सियाग के फोटो के पावन सानिध्य में सिद्धयोग दर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में गुरूदेव सियाग के शिष्य भूपेश सोनी ने स्कूल के प्रधानाचार्य ओ.पी.ठाकुर सहित 50 के करीब शिक्षकों को सिद्ध योग के गुर सिखाए। सोनी ने इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों को गुरूदेव सियाग की दिव्य वाणी में संजीवनी मंत्र का श्रवण करवाकर 15 मिनट के लिए व्यावहारिक रूप से ध्यान करवाया। कुछ शिक्षकों ने ध्यान के दौरान हुए अपने अनुभवों को भी सांझा किया। उन्होंने बताया कि सिद्ध योग की साधना को नियमित रूप से करने से असाध्य रोगों जैसे कैंसर, एच.आई.वी, हैपीटाइटीस, शुगर, मानसिक तनाव, गठिया, लकवा, हीमो फिलिया आदि से पूर्ण मुक्ति संभव है। वहीं नशे से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि योग से याददाशत एवं एकाग्रता में अभूतपूर्व वृद्धि होती है। वहीं गृहस्थ जीवन में रहते हुए भोग एवं मोक्ष की प्राप्ति भी संभव है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से योग आत्मा का परमात्मा से मिलन भी संभव है। अपने अनुभवों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने सिद्धयोग की साधना को नियमित रूप से अपने जीवन में बनाए रखने के लिए सिद्धयोग को अपने घर, परिवार व आगे से आगे अन्य लोगों को मार्गदर्शन देकर प्रचार करने का सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया। इस दौरान साधक भूपेश सोनी, संतोष शर्मा व गोपेश शर्मा भी साथ रहे।
जोगिंदरनगर: दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में सिद्ध योग शिविर के उपरांत प्रधानाचार्य ओ.पी.ठाकुर, गुरूदेव सियाग के शिष्य भूपेश सोनी, शिक्षक व अन्य सामूहिक चित्र में।
Comments
Post a Comment