BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कृपया ध्यान दें सुरेश कुमार उर्फ काका सुपुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव माकन डाकघर ऊटपुर का पर्स हुआ गुम


 लडभड़ोल :- कृपया ध्यान दें सुरेश कुमार उर्फ काका सुपुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव माकन डाकघर ऊटपुर का पर्स हुआ गुम सुरेश कुमार लडभड़ोल बिजली का बिल भरने गया हुआ था जहां से लौटते हुए उनका पर्स गुम हो गया उस पर्स में तकरीबन ₹12000 थे । कुछ दिनों में इनके पिता  स्वर्गीय का चतुरवासी श्राद्ध है । अगर किसी व्यक्ति को इनका पर्स प्राप्त होता है तो दिए गए नंबर पर संपर्क करके लौटाने की कृपा करें।8219629393
 
जिस किसी भी भाई को यह पैसे मिलेंगे इस गरीब की जरूर हेल्प करें यह पैसे अपने पिताजी के चतुरवासी श्राद्ध के लिए रखे थे

चतुरवासी श्राद्ध 24-4-2023  को है।


Comments