BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पुलिस चौकी लडभड़ोल में शारीरिक तथा मानसिक तौर से प्रताड़ना का मामला सामने आया है।


 पुलिस चौकी लडभड़ोल में शारीरिक तथा मानसिक तौर से प्रताड़ना का मामला सामने आया है।पीडित शिकायतकर्ता निवासी लाहला डाकघर कुदैल ने शुक्रवार को अपने पति के विरुद्ध,पुलिस चौकी लडभड़ोल में मानसिक तौर से प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।जिसमें उन्होंने बताया कि इसका पति इसे शारीरिक तथा मानसिक तौर से प्रताडित करता है कुछ दिन पहले इसके पति ने इसके साथ मारपीट की।जिससे इसके बाजू मे गंभीर चोट आई है।जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करें छानबीन शुरू कर दी है,और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस ने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments