BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सराहनीय कार्य! महिला मंडल ग्वाला ने चलाया "नशा मुक्ति और भांग उखाड़ो अभियान"!


लडभड़ोल :- लडभड़ोल क्षेत्र को नशा मुक्त करवाने के लिए  "भांग उखाड़ो अभियान" शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रविवार को लडभड़ोल पंचायत के गवाला गांव के महिला मंडल ने "भांग उखाड़ो अभियान" लडभड़ोल वार्ड मेंबर शेर सिंह उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर चलाया। उखाडी भांग शेर सिंह उर्फ बिट्टू का कहना है कि "भांग उखाड़ो अभियान" के तहत ग्वाला  गांव के हर क्षेत्र को भांग से मुक्त किया जाएगा। वहीं लोगों को  नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

 यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!
 वार्ड मेंबर शेर सिंह उर्फ बिट्टू महिला मंडल के प्रधान सुमना देवी गटा देवी रीना देवी पार्वती बीना देवी

  लडभड़ोल न्यूज महिला मंडल  द्वारा चलाए " भांग उखाड़ो अभियान" की सराहना करता है। युवा पीढ़ी  नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है और अगर ऐसे में युवा पीढ़ी समाज को नशा मुक्ति का संदेश दे तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। धन्यवाद!  LADBHAROLNEWS.COM

Comments