BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभडोल-कांडापतन मार्ग में बल्हडा के समीप खड़े एक टिप्पर से शरारती तत्वों द्वारा तेल चुराने का मामला सामने आया है।

 


लडभडोल-कांडापतन मार्ग में बल्हडा के समीप खड़े एक टिप्पर से शरारती तत्वों द्वारा तेल चुराने का मामला सामने आया है।वीरवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बल्हडा निवासी रणजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने हर रोज की तरह बुधवार शाम को अपने टिप्पर नंबर एचपी 29बी5982 को अपने घर के समीप नीचे सड़क पर खड़ा किया और जब वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह अपने टिप्पर के पास आया तो उन्होंने देखा कि अज्ञात तत्वों ने टिप्पर की तेल की टंकी का ढक्कन तोड़कर सारा तेल चुरा लिया।जिस पर उन्होंने पुलिस चौकी लडभड़ोल मे शिकायत करवा दी है।बल्हडा निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उनका किसी व्यक्ति पर कोई किसी प्रकार का शक नहीं है।लेकिन पुलिस से गुहार लगाई है कि ऐसे शरारती तत्वों को पकड़ कर कार्रवाई की जाऐ।ताकि वे भविष्य में किसी भी वाहन से तेल ना चुराये।वही पुलिस चौकी लडभड़ोल की टीम ने शिकायत दर्ज कर मौके पर घटनास्थल का जायजा भी लिया।

 

Comments