BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

शुक्रवार को बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र सांडा वृत्त खददर में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका के पद से सरोजा देवी सेवानिवृत्त हुई है।


लडभडोल :- शुक्रवार को बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र सांडा वृत्त खददर में कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका के पद से सरोजा देवी सेवानिवृत्त हुई है।आपको बता दे कि सांडा की रहने वाली सरोजा देवी ने 25 साल आंगनबाड़ी सहायिका के पद में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए। सरोजा देवी ने लगातार 25 साल अपनी सेवाएं दी,उनका 25 साल का कार्यकाल सराहनीय रहा।
खददर में अपनी आखरी दिन की हाजिरी लगाते हुए सरोजा देवी ने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नम आंखों से विभाग से अलविदा कहा।आंगनवाड़ी केंद्र वृत्त खददर के पर्यवेक्षक जगदेव भारद्वाज की  अगुवाई में स्टाफ मेंबर और परिवारजनों के सदस्यों ने आंगनवाड़ी सहायिका सरोजा देवी को हार पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।वहीं विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें तोहफा भी दिया गया।आंगनवाड़ी केंद्र वृत्त खददर के पर्यवेक्षक जगदेव भारद्वाज ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सांडा वृत्त खददर में आंगनवाड़ी सहायिका के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।उन्होंने कहा कि विभाग के प्रति उनका का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी शिकायत का मौका विभाग को नहीं दिया।उन्होंने कहा कि वे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।



 

Comments