BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

लडभड़ोल बाजार में बिजली चोरी के दो मामले

                         संकेतिक फोटो



लडभड़ोल। बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विद्युत विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशाषी अभियंता गौरव शर्मा ने अपनी टीम के साथ लडभड़ोल बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीम द्वारा बिजली की चोरी के दो मामले पकड़े गए। जिनपर विभाग ने जुर्माना कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को बिजली का सही उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की चोरी करने वालों को किसी भी सूरत पर नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता गौरव शर्मा सहित एसडीओ राम लाल, एसडीओ अजय कुमार व अन्य, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Comments