BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल:- रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर प्रेम नाथ ने सिविल अस्पताल लडभड़ोल में मरीजों संग मनाया सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन।


 लडभड़ोल:-  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर लडभड़ोल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर प्रेम नाथ ने सिविल अस्पताल लडभड़ोल का दौरा कर मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें फल इत्यादि बांटे। इस अवसर पर  ठाकुर प्रेम नाथ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के रूप में एक ऐसे जनहितैषी मुख्यमंत्री मिले हैं जो दिन रात जनता की सेवा में तत्पर हैं। इसलिए उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का दुःख दर्द साझा कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन मनाया। ठाकुर प्रेमनाथ ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश भर में चहुमुखी विकास की गंगा बहेगी और हर वर्ग को मूलभूत जैसी सुविधाएं मजा करवाई जाएंगी उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा झूठी घोषणा की झड़ी लगाई गई जबकि हकीकत में कुछ भी नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादे नहीं करती वह तो विकास नहीं विश्वास रखती है।
 ठाकुर  प्रेम नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता के तौर पर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। बीते तीन माह से अधिक समय में वह राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन से हाईकमान द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के अनुसार पार्टी की चुनावी गारंटियों को पूरा करने में लगे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश की विकट आर्थिक हालत को पटरी पर लाने के लिए भी उन्होंने संसाधन जुटाने की तरफ कदम बढ़ाने के साथ साथ हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प लेकर इस परिकल्पना को पूरा करने की राह पकड़ी है।
इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस के सचिव देविंदर सोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments