BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर लघु शिवरात्रि मेले के आयोजन से पहले जोगिंदर नगर के स्थानीय कलाकारों ने प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमे 30 कलाकारों ने भाग लिया। स्

 


जोगिंदर नगर लघु शिवरात्रि मेले के आयोजन से पहले जोगिंदर नगर के स्थानीय कलाकारों ने  प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमे 30 कलाकारों ने भाग लिया। स्थानीय कलाकारों ने मांग की  कि कई वर्षो से वे जोगिंदर नगर मेले में कार्यक्रम देते आ रहे हैं और हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें फिर से अगले साल ऑडिशन लिए जाते हैं, जो कि समय की बर्बादी है स्थानीय कलाकारों ने जीवन ठाकुर के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि जो कलाकार पिछले कई वर्षों से मेले में कार्यक्रम देते आ रहे हैं उनका ऑडिशन ना लिए जाए। साथ ही जिन स्थानीय कलाकारों की मानदेय पिछले वर्ष नही दिया गया है वह दिया जाए। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने अपने मानदेय मे बढ़ोतरी करने की मांग भी की। जीवन ठाकुर ने स्थानीय कलाकारों को आश्वासन दिलाया कि वे उनकी समस्याओं बारे प्रशासन से बात करेंगें और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी

Comments