BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में भाग लेने वाले महिला मंडल 25 मार्च तक करवाएं पंजीकरण ग्रामीण क्षेत्र के महिला मंडल संबंधित बीडीओ कार्यालय, शहरी क्षेत्र के नगर परिषद कार्यालय


 जोगिन्दर नगर, 23 मार्च-1-5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले महिला मंडल 25 मार्च तक अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाएं। निर्धारित तिथि के बाद महिला मंडलों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला आयोजन के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में महिला मंडल अपनी भागीदारी सुनिश्चित बना सकते हैं। इसके लिए उन्हे सबसे पहले 25 मार्च तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के महिला मंडल संबंधित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जबकि शहरी क्षेत्र के महिला मंडल नगर परिषद जोगिन्दर नगर के कार्यालय में यह पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण करवाते वक्त संबंधित महिला मंडल को जिस स्पर्धा में भाग लेना है उसकी जानकारी देनी आवश्यक होगी।
उन्होने बताया कि निर्धारित पंजीकरण तिथि के बाद किसी भी महिला मंडल का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

 

Comments