BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो ग्राम पंचायत पिहड़ बेढलू के गांव अमेहड़ के वृसा का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए सत्र 2023 2024 के लिए हुआ है चयन,।

 

ग्राम पंचायत पिहड़ बेढलू के गांव अमेहड़ के वृसा का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए सत्र 2023 2024 के लिए हुआ है, उनके चयनित होने पर उनके गाँव और इलाका लड़ भड़ोल में ख़ुशी का माहोल है, यह जानकारी ग्राम पंचायत के उप-प्रधान व वृसा के चाचा जी करतार जग्गी ने देते हुए बताया कि वृसा ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा में 300 में से 277 अंक लेकर हिमाचल में दितीय और राष्ट्रीय स्तर पर 164वां रैंक हासिल कर परिवार व् गांव का नाम हिमाचल प्रदेश में रोशन किया है उन्होंने यह भी बताया कि वृसा ने इसके उपरांत फिजीकल मेडिकल टेस्ट पास किया और उसका चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए हुआ है, उन्होंने बताया कि वृसा वर्तमान समय में डी ए वी स्कूल शिमला में शिक्षा ग्रहण कर रहा है, उनके पिता नरेन्द्र जग्गी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चीफ मैनेजर के पद पर शिमला में कार्यरत है जबकि माता गृहणी है, जहाँ वृसा की इस उपलब्धि से माता पिता बेहद खुश हैं वहीं वृसा के दादी व दादा श्री जगदीश जग्गी रिटायर्ड तहसीलदार अपने पोते की इस उपलब्धि से गदगद है, बता दें कि जगदीश जग्गी तहसीलदार के पद से रिटायर्ड होने के उपरान्त हमेशा समाज सेवा और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सवारने में लगे रहते है, वही वृसा की चाची डिम्पल ने भी उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है, वहीँ क्षेत्र के लोगों विकास उपाध्याय, अंचल शर्मा, प्यार चंद राना , रणजीत सिंह चौहान, राजीव, गोरव, सचिन, ज्ञान चंद आदि ने वृसा और उनके माता पिता, दादा दादी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई व मुबरिकवाद दी है वृसा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों और दादा दादी को दिया है | उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी घर में ही की हैं |

 

Comments