BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कृषि विभाग कार्यालय लडभडोल में शुक्रवार को कोई भी कर्मचारी ना होने से कार्यालय के बाहर ताला लगा हुआ पाया गया।


 कृषि विभाग कार्यालय लडभडोल में शुक्रवार को कोई भी कर्मचारी ना होने से कार्यालय के बाहर ताला लगा हुआ पाया गया।जिससे कार्यालय सबंधित ताला लगे होने से कई लोग को बैरंग ही लौटना पड़ा।इस पर जब करीब 12:00 बजे देखा गया तो कार्यालय के बाहर ताला लगा हुआ था। आपको बता दें कि यह कृषि विभाग कार्यालय लडभडोल मात्र एक चपरासी के सारे पिछले कई महीनों से चल रहा है।वही जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कार्यालय का चपरासी कार्यालय की ही कुछ पत्र लेकर मंडी गया हुआ था।वहीं इससे पहले एडीओ कई माह पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं और एईओ ही करीब 2 माह पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं।इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार और विभाग ने इन पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।जिसका खामियाजा क्षेत्र की लगभग 20 पंचायतों के लोगों को झेलना पड़ रहा है।वही आपको बता दें कि कई किसान जब कार्यालय में आते हैं तो उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है।इस बारे में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मंडी राजेश डोगरा ने बताया कि कार्यालय में सेवारत एडीओ और ए ई ओ दोनों सेवानिवृत्त कुछ माह पहले हो चुके हैं इसके बारे में कार्यालय में रिक्त पदों के संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।शीघ्र ही कार्यालय में कर्मचारियों के नियुक्ति होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि जब तक यहां पर स्थाई तोर पर कर्मचारी नहीं आता है तो  दूसरे कर्मचारियों को इस कार्यालय में डिप्युट कर दिया जाएगा।

Comments