BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

पंडोह हादसा दुखद ! अपनी जान देकर 29 लोगों की जिंदगी बचा गया बस चालक ! चालक अपने पीछे धर्म पत्नी 1 पुत्र और 2 महीने की बेटी को छोड़ गये हैं !! भगवान चालक की आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान दे !! ॐ शांति

 


मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले के दयोड़ में बस हादसा पेश आया है। पंडोह के पास बस पहाड़ी से टकराई गई। एचआरटीसी की बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। बस शिमला डिपो की है। बस एचपी 03बी 6174 मनाली से शिमला जा रही थी। दयोड मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है व 30 लोग घायल हुए हैं। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री पंडोह के लिए रवाना हो गए। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर द‍िया।

हादसे के कारणों की पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है चालक अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा व बस सीधे पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में चालक की तरफ का हिस्‍सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। इसके अलावा बस में आगे की सीटों पर बैठी सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीछे बैठी सवारियों को ज्‍यादा चोटें नहीं लगी हैं।

कैदी को लेकर आ रही दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल हुई हैं। बस हादसे का शिकार हुआ चालक नवल मंडी जिले के सदर हलके की ढंडाल पंचायत का रहने वाला था। सात माह पहले ही एचआरटीसी में नियुक्त हुआ था। बस में सवार सभी लोग घायल हैं। इनमें एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को मंडी जोनल अस्‍पताल व नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।


हादसे में घायलों के नाम

1.58 वर्षीय कुंता देवी पत्नी साधुराम, निवासी समारला डाकघर सुंदरनगर।

2.22 वर्षीय अंजू नाल्टा पुत्री मोहन लाल निवासी कोटी डाकघर पौडियां तहसील चौपाल, शिमला।

3. 49 वर्षीय मेहरी देवी पत्नी चेतराम निवासी बंजार कुल्लू।

4. 47 वर्षीय विजय कुमारी पत्नी जुगेंद्र पाल निवासी रामशीला, कुल्लू।

5. 40 वर्षीय चुनी देवी पत्नी शेर सिंह गांव कांगती, कुल्लू।

6. 75 वर्षीय महेश्वरी देवी पत्नी भगत राम निवासी भंगरोटू, मंडी।

7. 30 वर्षीय ममता देवी पत्नी तरुण कुमार निवासी कोली भेड मौहल, कुल्लू।

8. 10 माह ईशानी पुत्री तरुण कुमार निवासी कोली भेड़ मौहल, कुल्लू।

9. 13 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र तरुण कुमार निवासी कोली भेड़ मौहल, कुल्लू।

10. 24 वर्षीय कविता पुत्री योगराज निवासी मेहा फोजल, कुल्लू।

11. 24 वर्षीय महिला आरक्षी शीतल पुत्री मोहन लाल निवासी गुम्मा, शिमला।

12. 60 वर्षीय रत्नी देवी पत्नी रत्न चंद निवासी अखाड़ा बाजार कुल्लू।

13. 22 वर्षीय कार पुत्री भारोन निवासी हाउस नंबर 44 हेलन स्ट्रीट औरट इजराइल।

14. 23 वर्षीय ओमान पुत्री सविका हेरियस निवासी 50 विनयामीना इजराइल।

15. 24 वर्षीय भूषण कुमार पुत्र मनचंसा निवासी खगड़िया, तहसील व जिला खगड़िया बिहार।

16. 34 वर्षीय हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी धार कपाही, मंडी।

17. 49 वर्षीय हरकी राम पुत्र भाग चंद निवासी बदाह, मौहल कुल्लू।

18. 21 वर्षीय मेहर चंद पुत्र चनी राम निवासी तांदी, मंडी।

19. 53 वर्षीय चेतराम पुत्र भाग चंद निवासी झलाकड़, तहसील बंजार, कुल्लू।

20. 27 वर्षीय बस कंडक्‍टर निशांत कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी उज्जैन, कांगड़ा।

21. 23 वर्षीय विशाल पुत्र कुंज लाल निवासी हुरला, भुंतर, कुल्लू।

22. 39 वर्षीय आशीष शर्मा पुत्र अनदेश शर्मा निवासी कचहरी अड्डा जालंधरी सराय, बदायूं उत्तर प्रदेश।

23. 53 वर्षीय जोगेंद्रपाल पुत्र फनाहर राय निवासी रामशिल्ला अखाड़ा बाजार कुल्लू।

24. 26 वर्षीय दुनी चंद पुत्र कालू राम निवासी कुंगरी तहसील सिद्धबधनी, मंडी।

25. 47 वर्षीय नरेश चंद पुत्र जगदीश चंद निवासी मणिकर्ण कुल्लू।

26. 35 वर्षीय रणजीत प्रताप पुत्र समाथान, प्लाट नंबर नौ चर्च हील एरिया खनूर नीलगिरी तमिलनाडु।

27. 22 वर्षीय दीपक पुत्र हरत बहादुर निवासी थापड़ बिल्डिंग मेन बाजार कोटखाई, शिमला।

28. 60 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र हिम्मत राम निवासी खनयारा , धर्मशाला।

29. 51 वर्षीय कर्ण पुत्र जगतार सिंह गोयल निवासी दिल्ली 51 कृष्ण नगर मकान नंबर सी-35 ओल्ड गोविंदपुरा दिल्ली।

30. 26 वर्षीय हर्षित पुत्र मनजीत कोहली निवासी 256 गगन बिहार दिल्ली-51 ।




Comments