BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के प्रधान पद के विजेता रहे संजय चौहान!


 ऊटपुर पंचायत की समस्त  जनता जनार्दन द्वारा मुझे अपना बेटा समझते हुए जो दिल खोलकर मेरे हक में मतदान किया और मुझ पर भरोसा करते हुए मुझे अपनी सेवा करने का जो सुअवसर प्रदान किया, उसके लिए  मैं आप  सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। जिन्‍होंने मेरे हक में मतदान नहीं किया  मैं उनका भी धन्यवाद करता हूँ क्योंकि यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है।

**मुझे इस बात की बहुत  खुशी है कि  इन पंचायत चुनावों में समस्त जनता ने बडे  उत्‍साह से भागीदारी की।

** मैं आपसे वायदा करता हूं कि  आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा और रात -दिन आप  सब के हित में  कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहूँगा।
 
 **आपने मुझ पर यकीन करते हुए  अपना काम कर दिया। अब अपने वायदे पूरा निभाने की  बारी मेरी है।
 
 **मैं अपने सभी बुजुर्गों, माता-बहनों ,युवाओं और विशेष मित्रों  का अहसान कभी नहीं भूलूंगा  जिन्‍होंने मेरा मार्गदर्शन किया ,मुझे   मतदान किया और मेरी क्षमता पर भरोसा करते हुए  प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष  मेरा चुनाव प्रचार भी  किया।

**मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों, मददगारों और प्रिय मित्रों का भी शुक्रगुज़ार हूँ जो बेशक मेरे मतदाता नहीं थे पर उनकी भावनाऐं, आशीर्वाद और हर प्रकार का सहयोग हरपल मेरे साथ था। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मेरी मदद करने वालों का धन्यवाद।

**मैं अपनी पंचायत की समस्त आदरणीय जनता का दिल की गहराइयों से कोटि-कोटि  धन्यवाद करता हूँ।

**मुझे कल रात से मेरे सैंकड़ों बंधुओं,मित्रों और शुभचिंतकों के हजारों फोन आशीर्वाद व शुभकामनाएं देने के लिए आ रहें हैं। मैं उनके इस प्यार को देखकर भाव विभोर हूँ।सबका जबाव दे पाना कठिन हो रहा है। मैं अपनी पंचायत के प्रत्येक मतदाता का धन्यवाद  करने के लिए खुद आपके घर आ रहा हूँ। मैं अपने बाहर के समस्त शुभचिंतकों का भी व्यक्तिगत तौर धन्यवाद करूंगा।

** संजय चौहान को अपना समझकर जो आपने भरोसा किया मैं उस पर हरदम खरा उतरने का प्रयास करूँगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरा मकसद किसी को हराना या किसी से जीतना नहीं था.....मेरा मकसद अपनी जनता की सेवा का अवसर प्राप्त करना था। अब मैं इसके लिए सदैव तैयार हूँ।

           जयहिंद!
           जय हिमाचल!
           जय ऊटपुर पंचायत!

Comments