BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

दुखद समाचार! लडभङोल के द्रमन-गोलवां के समीप हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में हॉस्पिटल में उपचाराधीन भ्रां के युवक की हुई मृत्यु!




 8 जनवरी को को 3:00 बजे लडभङोल के द्रमन-गोलवां के समीप एक ट्रैक्टर सङक दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। सूत्रों के अनुसार 8 जनवरी को दिन के 3:00 बजे विकेश चौहान सुपुत्र बख्शी चंद निवासी गांव भ्रां और चालक सचिन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव चौबू इस दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें सब डिविजनल हॉस्पिटल पालमपुर शिफ्ट किया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार ऐहजू से गोलवां की तरफ आते हुए तारपोङा नामक स्थान के पास यह ट्रैक्टर 300 फीट नीचे लुढ़क गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोगों ने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी थी जिसके चलते एक व्यक्ति को मामूली चोटें और  दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि भ्रां गांव का निवासी युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा है। इस दुर्घटना के चलते उसे गंभीर चोटें आई थी जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई है। हम युवक की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक जाहिर करते हैं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। भगवान मृतक के परिजनों को यह महान दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ओम शांति!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. दुःखद समाचार। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करे।

    ReplyDelete

Post a Comment