BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

कोरोना वैक्सीन की लॉन्चिंग पर कोरोना योद्धाओं ने किया उत्साह प्रकट! 22 जनवरी से होगी क्षेत्र में वैक्सीन अभियान की शुरुआत!


 लडभडोल(मंडी)! सिविल हस्पताल लडभडोल में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी जोरों पर है और साथ में अस्पताल स्टाफ में भारी उत्साह भी देखा जा रहा है। सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल ऑफिसर एवं टास्क फोर्स इंचार्ज डॉक्टर रोहित चौहान ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई कोरोना वैक्सीन को आज लॉन्च कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस कोरोना वैक्सीन का स्वागत करते हैं और आप सबको बधाई भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत लडभडोल  में 22 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 साइटें है जिसके तहत सिविल अस्पताल लडभडोल,पीएचसी चौंतड़ा,पीएचसी लांगणा, पीएचसी पंडोल, पीएचसी मकरीडी में भी वैक्सीन का लगाई
जाएगी। उन्होंने कहा पहले चरण में हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाऐगी। उन्होंने कहा अगले चरण में 50 साल के ऊपर वृद्धों को कोरोना क्सीन लगाई जाएगी।उन्होंने कहा कि आप सभी से  गुजारिश है कि आप इस वैक्सीन का खुले दिल से स्वागत करें और समाज को कोरोना मुक्त बनाने में हमारा साथ दें। आखिरकार वह समय नजदीक आ पहुंचा है  जब  इस भयंकर महामारी की वैक्सीनेशन शुरू कर दी जाएगी।धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

Comments