BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बेहद शर्मनाक! कांगड़ा जिला के खनियारा के दो बेटियों के बाप ने ससुराल में बेटी सहित खुद को जलाने की की कोशिश!

 



सोशल मीडिया में एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ खुद को जलाने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों के अनुसार यह व्यक्ति कांगड़ा जिला के खनियारा के लुणता गांव का बताया जा रहा है जिसने अपने ससुराल जदरांगल में शराब के नशे में धुत होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर खुद को और एक बेटी को आग लगाने की कोशिश की। उसकी बेटी उसकी गोद से गिर गई जिसके चलते वह बच गई लेकिन आदमी को आग लग गई। जिसके बाद फुलकी नामक आदमी पानी की टंकी से अपने ऊपर पानी डालकर आग को बुझाते हुआ नजर आता है। यह वाक्या बेहद शर्मनाक है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग घटना की जांच की मांग कर रहे हैं।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments