BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा की जनता से अपील! पार्टी नहीं योग्यता के आधार पर करें उम्मीदवारों का चुनाव!

 

जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने जनता से अपील की है कि वे पंचायत चुनावों में पार्टी के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर वोट करें। उन्होंने चुनावों में खड़े होने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कहा कि इन चुनावों में वे लोग ही खड़े हों जिनके पास समय ओर जनसेवा का जज़वा हो । उन्होंने लोगों से ये अपील भी की कि जहां तक हो सके वे उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध रूप से करें। उन्होंने कहा कि लोग करोना महामारी को किसी भी रूप में हल्के में ना लें और मास्क, सेनेटाइज़र, साबुन का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंस बनाऐ रखें। उन्होंने कहा की लोग इन चुनावों में आपसी भाईचारे को भी बनाए रखें। हम विधायक प्रकाश राणा की इस दूरगामी सोच की सराहना करते हैं और जनता से अपील करते हैं कि अपने मतदान का सही उपयोग करें और योग्य उम्मीदवार को आगे लाएं। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments