BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सराहनीय कार्य! द्रुब्बल निवासी बालम राम ने नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए दिया 11,500/- का चैक्क!

                            न्यूज़ वीडियो देखें
लडभडोल (द्रुब्बल)COVID-19 से उत्पन्न हुई आपदा  से निपटने हेतु हमारे क्षेत्र के दानवीर बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है और वह है बालम राम परदेसी SBPO निवासी गांव द्रुब्बल ब्लॉक चोंतड़ा। इन्होंने ₹11500 की धनराशि उपमंडल अधिकारी और चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी जोगिंदर नगर के लिए भेंट की है।

नायब तहसीलदार के माध्यम से भेंट की धनराशि!

बालम राम जी ने यह राशि उप तहसील मकरीङी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से दी है। नायब तहसीलदार जी ने आपदा प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करने के लिए समस्त दानवीरों को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर राहत कार्य कर रही टीम द्वाaरा गरीब प्रवासी मजदूरों को पांच राशन किटें वितरित की गई।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!

इस अवसर पर नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल , रीडर विजय भंडारी तथा चालक प्रकाश चंद मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्र के दानवीरों का आपदा प्रबंधन में सहायता करने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद !

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments