BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

लडभडोल के प्रसिद्ध निजी विद्यालय हरी गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे आज मनाया गया विदाई समारोह।


आज क्षेत्र के प्रसिद्ध प्रथम निजी विद्यालय हरी गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
                              वीडियो देखें

प्रधानाचार्य सकिन्दरा ठाकुर ने दीप प्रज्वलन के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत!

11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सकिन्दरा ठाकुर ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समय बांध दिया।

राहुल, ईशा,आरिफ और कोमल रहे फेयरवेल और पर्सनैलिटी टाइटल के विजेता!

11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाइटल, कमेंट और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया। जिस में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राहुल राठौर को मिस्टर फेयरवेल और ईशा को मिस फेयरवेल, आरिफ को मिस्टर पर्सनैलिटी, कोमल को मिस पर्सनैलिटी, निखिल को मिस्टर नॉटी और ज्योति को मिस नॉटी का टाइटल दिया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री प्यार चंद ठाकुर और प्रधानाचार्य श्रीमती सकिन्दरा ठाकुर ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह दिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री प्यार चंद ठाकुर, प्रधानाचार्य सकिन्दरा ठाकुर, वरिष्ठ अध्यापक श्री दिलीप सिंह, प्राध्यापक वर्ग तथा अध्यापक वर्ग ने बच्चों को संबोधित किया और अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।




यह समारोह विदा होने वाली क्लास के लिए अविस्मरणीय होता है क्योंकि कई वर्षों के बाद यह समय आता है जब उन्हें अपने प्रिय विद्यालय से विदा होकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने पड़ते हैं। इस वक्त सबके अंदर हर्ष भी होता है और दुख भी। दुख बिछड़ने का और हर्ष सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का। खैर जीवन आगे बढ़ने का ही नाम है क्योंकि चलती का ही नाम गाड़ी है।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से हरी गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आउटगोइंग क्लास को शुभकामनाएं और फेयरवेल और पर्सनैलिटी टाइटल के विजेता राहुल ईशा आरिफ और कोमल को बधाई! धन्यवाद!


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments