BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

लडभङोल! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराङपट्ट में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह!


आज तहसील लडभङोल के गांव भराङपट्ट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह मनाया गया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी।
                           वीडियो देखें
खुशबू और पंकज रहे फेयरवेल टाइटल के विजेता!
12वीं कक्षा की छात्रा खुशबू को मिस फेयरवेल और बारहवीं कक्षा के छात्र पंकज को मिस्टर फेयरवेल घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश जमवाल ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। यह जानकारी वरिष्ठ सहायक श्री महेंद्र ठाकुर ने LADBHAROLNEWS.COM को दी।


यह समारोह विदा होने वाली क्लास के लिए अविस्मरणीय होता है क्योंकि कई वर्षों के बाद यह समय आता है जब उन्हें अपने प्रिय विद्यालय से विदा होकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने पड़ते हैं। इस वक्त सबके अंदर हर्ष भी होता है और दुख भी। दुख बिछड़ने का और हर्ष सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का। खैर जीवन आगे बढ़ने का ही नाम है क्योंकि चलती का ही नाम गाड़ी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराङपट्ट की आउटगोइंग क्लास को LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से शुभकामनाएं!                                                                                                     वीडियो देखें



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM.                                                
















           

Comments