BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

करन बने मिस्टर फेयरवेल व अंकिता को मिस फेयरवेल का खिताब ।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर में  ग्यारहवीं कक्षा   के विद्यार्थियों द्बारा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई  समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर बच्चों  द्बारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया ।

इस अवसर पर करन  को मिस्टर  फेयरवेल  और अंकिता  को मिस फेयरवेल  चुना गया गौरव को मिस्टर पर्सनलटी व  शिवानी को मिस पर्सनलटी
 चुना गया तथा अंकित  को सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ऑफ दा  ईयर चुना गया इस अवसर पर  मुख्याअतिथि  व  प्रधानाचार्य प्रताप सिंह  ठाकुर ने बच्चों  को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

इस इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश कटोच व  समस्त स्कूल स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments